RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6557 पदों पर निकली बंपर भर्ती, रजिस्ट्रेशन फीस, पात्रता, सैलरी समेत पूरी डिटेल यहां चेक करें

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Railway Technician Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6557 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों को भरा जाएगा. रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले 10वीं पास और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है.

6557 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान में कुल 6557 रिक्त पद भरे जाएंगे. इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-I के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6234 पद शामिल हैं. देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्नीशियन ग्रेड-I पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार निर्धारित तकनीकी योग्यता या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री सहित अन्य आवश्यक पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद से संबंधित योग्यता अवश्य जांच लें.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे. प्रश्न निम्न विषयों से पूछे जाएंगे—

  • सामान्य जागरूकता (General Awareness)
  • जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग
  • गणित
  • कंप्यूटर

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के वेतनमान के अनुसार आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा.

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I: ₹29,200 प्रतिमाह
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: ₹19,900 प्रतिमाह

इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को रेलवे के नियमानुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

आवेदन की अंतिम तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026

जो उम्मीदवार रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन करने में परेशानी न हो.

यह भी पढ़े: LPG Rate Today: कल बदल सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम! जानें आज आपके शहर में क्या है रेट

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This