अयोध्याः नदी में डूबी पांच महिलाएं, तीन का शव बरामद, दो की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Crime: अयोध्या से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को यहां हादसा हो गया. नदी में नहाते समय पांच महिलाएं डूब गई. काफी प्रयास के बाद तीन महिलाओं शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो की तलाश जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में मंगलवार को नदी में पांच महिलाएं नहा रही थी. इसी दौरान पांचों में गहरे पानी में चली गई और डूब गई. घटना की जानकारी होने पर परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

कुछ ही देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय ग्रामीणों और राहत दल की मदद से काफी प्रयास के बाद तीन महिलाओं का शव बरामद हुआ, जबकि अन्य दो महिलाओं की तलाश जारी है.

इस घटना के बाद से जहां मृतक महिलाओँ के घर कोहराम मच गया. वहीं गांववासी शोक में डूब गए. प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. खबर लिखे जाने तक लापता महिलाओं की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This