सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, CM Yogi समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

CM Yogi ने दी बधाई

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है.

केशव प्रसाद मौर्य ने दी Akhilesh Yadav को बधाई

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और आदि देव महादेव की कृपा आप पर बरसे और आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों.”

रामगोपाल यादव ने दी शुभकामनाएं

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री और संसद में समाजवादी संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर उन्हें अनंत शुभकामनाएं. वे 27 में अत्याचारी शासन का अंत करें, ये जन जन की अभिलाषा है.”

समाजवादी पार्टी ने भी दी बधाई

वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है. सपा की ओर से पोस्ट में लिखा गया, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में सपा संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं.”

ये भी पढ़ें- LPG Rate Today: खुशखबरी लेकर शुरू हुआ जुलाई का महीना, 183.50 रुपए सस्ता हुआ LPG

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This