आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसाः बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Unnao Road Accident: यूपी के उन्नाव से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां बुधवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई. टक्कर के बाद बस डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए खंती में पलट गई. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

कार को टक्कर मारने के बाद पलटी बस

मिली जानकारी के अनुयार, यह दुर्घटना आज सुबह करीब पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली इलाके के 230.800 माइल स्टोन के पास हुई. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देवखरी गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस ने पहले कार को टक्कर मारी. इसके बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए खंती में गिर गई. घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. संतकबीरनगर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में कुल 8 लोग सवार थे. इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दिव्या (13 वर्ष), अमृता (5), अंजू (40), धुनमुन (60) और कार चालक विनोद (45 वर्ष) शामिल हैं.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. बस में कुल 85 यात्री सवार थे. 17 से अधिक यात्री चोटिल हो गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

हिमाचल में आसमानी कहरः अब तक 224 मौतें, 149 सड़कें बंद, राज्य को 1121 करोड़ का नुकसान

Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश लगातार आसमानी कहर जारी है. भारी बारिश के चलते प्रदेश में सड़क, बिजली और...

More Articles Like This