श्रीसंत को केरल क्रिकेट संघ से बड़ी राहत, तीन साल का प्रतिबंध हटाया, माफी मांगने के बाद लिया निर्णय

Must Read

Thiruvananthapuram: केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध हटा लिया है. बताया जा रहा है कि यह निर्णय श्रीसंत की ओर से बिना शर्त माफी मांगने के बाद लिया गया. हालांकि, केसीए ने स्पष्ट चेतावनी भी दी कि भविष्य में यदि उन्होंने दोबारा ऐसा कोई व्यवहार किया तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

छवि खराब करने वाली टिप्पणियां

केसीए ने श्रीसंत पर दृश्य और सोशल मीडिया के जरिए एसोसिएशन की छवि खराब करने वाली टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था. इसी मामले में उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था. श्रीसंत ने इस फैसले को तिरुवनंतपुरम मुनसिफ कोर्ट में चुनौती भी दी थी, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई. इसके बाद श्रीसंत ने केसीए को आधिकारिक तौर पर बिना शर्त माफी भेजी और अपने बयान पर खेद जताया. एक जुलाई 2026 को हुई केसीए की विशेष आम सभा में इस माफी पर विस्तार से चर्चा की गई.

श्रीसंत ने बिना किसी शर्त के खेद व्यक्त किया

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि चूंकि श्रीसंत ने बिना किसी शर्त के खेद व्यक्त किया है, इसलिए उनका प्रतिबंध वापस लिया जाए. प्रतिबंध हटने के बाद श्रीसंत अब केरल क्रिकेट लीग (KCL) के तीसरे सीजन में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रेंचाइजी के सह-मालिक के रूप में अपनी भूमिका जारी रख सकेंगे. KCA ने पिछली KCL सत्र से पहले उन पर यह प्रतिबंध लगाया था.

तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में खेला

एस श्रीसंत ने भारत के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में खेला. उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 87 विकेट, 53 वनडे में 75 विकेट और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सात विकेट लिए. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 74 मैचों में 213 विकेट दर्ज हैं, जबकि लिस्ट-ए में 124 और टी20 क्रिकेट में 54 विकेट लेकर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी.

इसे भी पढ़ें. सहारनपुर में CM योगी बोले- शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की आधारशिला

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This