अगले सप्ताह न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे PM Modi, पीएम लक्सन ने जताई खुशी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. ये पीएम की पहली न्यूजीलैंड यात्रा रहेगी. इस दौरे से पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी ज़ाहिर की है.

पीएम लक्सन ने जताई खुशी PM Modi

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से पहले प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते न्यूजीलैंड की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आएंगे.”  उन्होंने लिखा, “भारत दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और न्यूजीलैंड की आर्थिक समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण देश है.”

दोनों देशों के रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जा रहे

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “हम अप्रैल में हुए न्यूजीलैंड-भारत मुक्त व्यापार समझौते के जरिए दोनों देशों के रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं. इससे न्यूजीलैंड में अधिक रोजगार मिलेगा, निर्यात बढ़ेगा और आर्थिक विकास मजबूत होगा. इससे 1.4 अरब की आबादी वाले भारतीय बाजार में हमारे वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के नए अवसर खुलेंगे, जिससे न्यूजीलैंड के समुदायों में अधिक पैसा आएगा, नए रोजगार सृजित होंगे और आय में वृद्धि होगी.”

10 जुलाई को ऑकलैंड पहुंचेंगे पीएम मोदी

10 जुलाई को पीएम मोदी ऑकलैंड पहुंचेंगे. फिर वो 11 जुलाई को वहां से रवाना होंगे. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते के दो महीने बाद पीएम मोदी की ये यात्रा हो रही है.

ये भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयघोष से हुई श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This