बम-बम भोले के जयघोष से हुई श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra:  03 जुलाई से कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन लिए रवाना हो गया है. इस ख़ास मौके पर देशभर के कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सनातन आस्था के महापर्व श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है. इस पुण्य यात्रा पर जाने वाले समस्त शिवभक्तों को हृदय से बधाई. बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन हों, सभी का जीवन सुख, शांति और कल्याण से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है. जय बाबा अमरनाथ.”

सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं Amarnath Yatra

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “ॐ नमः शिवाय! श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव एवं बाबा बर्फानी की असीम कृपा से प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सफल, मंगलमय एवं पुण्य फलदायी हो. भगवान शिव सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, आध्यात्मिक ऊर्जा और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें तथा समस्त देशवासियों के जीवन में कल्याण और मंगल का संचार हो। हर-हर महादेव!”

केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट में लिखा, “बाबा बर्फानी के पावन दर्शन हेतु पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर प्रस्थान कर रहे समस्त श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन यात्रा आस्था, श्रद्धा, तप और आध्यात्मिक साधना का अनुपम संगम है, जो श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण का अनुभव कराती है. देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से आप सभी की यात्रा सुरक्षित, सफल और मंगलमय हो तथा आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है. हर हर महादेव!”

ये भी पढ़ें- यूपी में इस साल भी नहीं होगी बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी, लगातार 7वें वर्ष भी उपभोक्ताओं को मिली राहत

Latest News

Aaj Ka Mausam: अगले 17 घंटे पड़ सकते हैं भारी, दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में आंधी-बिजली का अलर्ट, मुंबई में बारिश जानलेवा तो मेघालय...

Aaj Ka Mausam 3 July 2026: दिल्ली में मानसून की दस्तक के बाद तापमान में गिरावट आई है. मुंबई में भारी बारिश और हाई टाइड का खतरा बना हुआ है, जबकि 15 राज्यों में बिजली, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की चेतावनी दी गई है.

More Articles Like This