‘आतंकवाद और चर्चा दोनों एक साथ नहीं चल सकते’, सिंधु जल समझौते पर भारत ने दिया पाकिस्‍तान को मुंहतोड़ जवाब

Must Read

New Delhi: सिंधु जल समझौते को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान को बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने साफ कर दिया कि जब तक सीमा पार से जारी आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं होता तब तक सिंधु जल समझौते से जुड़ी बातचीत या इसकी सामान्य बहाली को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और चर्चा दोनों एक साथ नहीं चल सकते और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

समझौते को लेकर भड़काऊ बयान

बता दें कि हाल के दिनों में पाकिस्तानी नेताओं और वहां की सेना की तरफ से इस समझौते को लेकर कई भड़काऊ बयान दिए गए थे, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया. बीआरआई के तहत चीन-म्यांमार-बांग्लादेश कॉरिडोर से जुड़े चीनी प्रस्ताव पर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया है कि भारत इस क्षेत्र में होने वाली हर रणनीतिक और कूटनीतिक गतिविधि पर पैनी नजर रखता है.

ऐसे तमाम मुद्दों और घटनाक्रमों पर लगातार नजर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम ऐसे तमाम मुद्दों और घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं. जब भी और जहां भी हमें अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए कदम उठाने की जरूरत महसूस होती है, हम बिना किसी देरी के आवश्यक कदम उठाते हैं.” विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक की कड़े शब्दों में निंदा की है.

सैन्य हमले पूरी तरह खारिज

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस सैन्य हमले को पूरी तरह खारिज करता है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई बेगुनाह नागरिकों की जान गई है. भारत ने मारे गए नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए साफ किया कि वह काबुल की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह समर्थन करता है. इसके साथ ही भारत ने संकटग्रस्त अफगान जनता के लिए अपनी मानवीय सहायता और विकास परियोजनाओं को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

पड़ोसी देशों के बीच तनाव चरम पर

यह तीखा बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव चरम पर है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पाकिस्तानी हवाई हमलों में कम से कम 28 नागरिकों की मौत हुई है और 49 घायल हुए हैं. इसके जवाब में तालिबान सरकार ने भी पाकिस्तानी सीमा में जवाबी हमले का दावा किया है, जबकि इस्लामाबाद ने बलूचिस्तान में चार अफगानी ड्रोन मार गिराने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें. राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानें क्या बोले दत्तात्रेय होसबाले?

Latest News

अमेरिका के लग्जरी क्रूज पर फैला खतरनाक ‘नोरोवायरस’, चालक दल समेत 125 लोग संक्रमित, हेल्थ एजेंसियां अलर्ट!

Washington: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में पेट...

More Articles Like This