राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानें क्या बोले दत्तात्रेय होसबाले?

Must Read

New Delhi: अयोध्या मंदिर में करोड़ों की दान चोरी प्रकरण पर पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने चुप्पी तोड़ी है. RSS ने घटना को घोर निंदनीय व असाधारण बताते हुए गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर कर परिणामकारक कदम उठाए जाने की अपेक्षा की है. RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जारी बयान में कहा, ‘श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है.’

दान पात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है और इस घटना से हम सभी आहत हैं. उन्होंने आगे कहा कि मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है.

कठोर दंड सुनिश्चित करना आवश्यक

सरकार्यवाह ने अपेक्षा जताई कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है. संघ में शीर्ष क्रम में नंबर दो के पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने के लिए परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे.

भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए. इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे. सरकार्यवाह ने कहा कि हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन के लिए निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा.

संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान

आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे.

इसे भी पढ़ें. PM ताकायची को भारत में देख बौखलाया चीन, फिलीपींस-जापान प्रस्तावित वार्ता पर भड़का ड्रैगन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This