काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ा हादसा, PSC जवान के कार्बाइन से अचानक चली गोली, तीन लोग घायल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kashi Vishwanath Mandir: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में एक बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, शनिवार की सुबह मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास ड्यूटी पर तैनात एक PSC जवान के कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जिसके छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए हैं.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, ये हादसा ड्यूटी पर तैनात एक PSC जवान के कार्बाइन से अचानक गोली चलने के कारण हुआ. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस ने तुरंत ही मामले को नियंत्रण में कर लिया. घायलों में राम बाबू, निक्की गुप्ता और विकास यादव शामिल हैं. गोली लगने के बाद तीनों घायलों को पुलिस और मंदिर प्रशासन ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

मामले पर क्या बोले डीसीपी गौरव बंसवाल Kashi Vishwanath Mandir

इस मामले पर डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर के बाहर तैनात PSC जवान के हाथ से कार्बाइन छूट गई थी, जिसके कारण उससे दो राउंड फायर हो गए. दोनों फायर जमीन पर हुए थे, लेकिन यहां फूलमाला बेचने वाले तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए. एक व्यक्ति के हाथ में, दूसरे की कमर और तीसरे के पैर में छर्रे लगे हैं. डीसीपी ने बताया कि तीनों में से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी हालत ठीक है.

विकास यादव ने दिया बयान

वहीं, घायल व्यक्ति विकास यादव ने बताया कि जब वह फूलमाला की दुकान पर थे, उसी दौरान गोली चली. जवान अपनी कार्बाइन को पीछे पकड़कर खड़ा था. उसकी कार्बाइन से गोली चली. जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी आए और जवान को वहां से ले गए. उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से छर्रों को भी उठाकर ले गए.

ये भी पढ़ें- ‘300 करोड़ की जमीन चंपत राय ने अपने नाम से खरीदी है…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर साधु-संतों में आक्रोश

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This