वैभव सूर्यवंशी के टीम में डेब्यू पर बवाल, गौतम गंभीर से पूर्व क्रिकेटर ने पूछा- संजू सैमसन की बलि क्यों चढ़ाई!

Must Read

New Delhi: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच 15 साल 99 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर अपने नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज करा लिया. हालांकि, वैभव भी अपने डेब्यू में कुछ खास नहीं कर पाए. वैभव अपने डेब्यू में 10 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इन सबके बीच अब एक नई बहस भी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लिए संजू सैमसन की बलि क्यों चढ़ाई गई?

संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन से बाहर

वैभव को डेब्यू का मौका तब मिला जब संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए. ऐसे में अब कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की जर्सी में देखकर अच्छा लगा, लेकिन संजू सैमसन का क्या? ये कैसा मजाक है? रुको मुझे अनुमान लगाने दो…शायद संजू चोटिल हैं.

फिर यह सबसे अजीब चुनाव

उम्मीद करता हूं कि उन्हें चोट के कारण ही बाहर बिठाया गया या फिर यह सबसे अजीब चुनाव है. अगर आप वैभव को टीम में लाना ही चाहते थे संजू आसानी से तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकता था.” भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच से संजू को बाहर किए जाने पर पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भी अपनी निराशा जताई. कार्तिक का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अभी इंतजार कर सकते थे.

मुझे संजू को लेकर बुरा लग रहा

कमेंट्री के दौरान उन्होंने कहा, “मुझे संजू को लेकर बुरा लग रहा है. वह आपका मोस्ट वैल्यूवल प्लेयर था, जिसने कुछ महीने पहले आपको टी20 विश्व कप के तीन नॉकआउट मैचों में अकेले दमपर जीत दिलाकर चैंपियन बनाया. आपने उसे इसलिए बाहर कर दिया ताकि वैभव को किसी तरह टीम में लाया जाए. ये एक ऐसा चुनाव है जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी.”

पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट का फैसला

संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना ये पूरी तरह से टीम मैनेजमेंट का फैसला था, लेकिन पिछली तीन पारियों को देखें तो संजू का बल्ला भी शांत ही रहा है. आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में वह सिर्फ 5 रन बना पाए थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में वह 1 रन ही बना सके. शायद इस वजह से भी मैनेजमेंट को लगा कि उनकी जगह वैभव को मौका दिया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें. नितिन नबीन का यूपी दौरा: विधायकों को दी चेतावनी, ‘हर पदाधिकारी को जनता के बीच जाना होगा…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This