इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने की भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफ,कहा पीएम मोदी के विकास मॉडल को कर रहा कॉपी 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जकार्ता में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान कहा कि वो पीएम मोदी की तरक्की के रास्ते को कॉपी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘अच्छी मिसाल को अपनाने पर कोई कॉपीराइट नहीं होता.’

राष्ट्रपति सुबियांतो ने कहा कि ‘मैं यह भी स्वीकार करना चाहता हूं कि मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं और आपके कई कार्यक्रमों को अपनाता हूं. मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है क्योंकि यदि इंडोनेशिया जैसी पृष्ठभूमि और वैसी ही समस्याओं वाले करोड़ों लोगों के लिए ये कार्यक्रम सफल रहे हैं… तो भारत ने बहुत प्रगति की है. इसलिए मैं खुले तौर पर स्वीकार करता हूं कि मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं और आपके कई कार्यक्रमों को अपनाता हूं. और ये हमारे लिए सफल साबित हो रहे हैं. इसलिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय इंडोनेशिया के दौरे पर हैं. ऐसे में दोनों देशों ने अपने राजनयिक और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए समझौते किए. इस दौरान इंडोनेशिया ने भारतीय प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान’बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से सम्मानित किया, जिसके लिए  प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, इंडोनेशिया सरकार और इंडोनेशिया की जनता का आभार व्यक्त किया.

दोनो देशो के बीच हुए कई अहम समझौते

वहीं, दोनो देशो के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद रक्षा उपकरणों, समुद्री बुनियादी ढांचे और भारत के चुनाव ढांचे की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) के विकास को लेकर भी अहम समझौते हुए हैं, जिसमें इंडोनेशिया ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह करने वाले भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल और ऑपरेशन सिंदूर में बेहद असरदार रहने वाले अस्त्र मिसाइल को खरीदने के लिए भारत के साथ समझौता किया है. माना जा रहा है कि यह समझौता ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ पहल के तहत भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देगा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करेगा. इसके साथ ही रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के साथ  भारत के स्वदेशी मिसाइल विकास इकोसिस्टम को मजबूत करेगा.

Latest News

भागलपुरः गंगा में पलटी नाव, 12 मजदूर तैरकर बाहर निकले, 6 लापता, तलाश में जुटी SDRF

Bhagalpur Boat Capsize: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. बुधवार को भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत...

More Articles Like This