महिला हस्तियों पर टिप्पणी कर फंसे ऑस्ट्रेलियाई PM, बढ़ते विवाद के बीच मांगनी पड़ी माफी

Must Read

Canberra: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के विवाद के बाद देश में हंगामा मच गया. एक कॉमेडी पॉडकास्ट में की गई टिप्पणियों के बाद अल्बनीज़ को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी. उनकी टिप्पणियों को लेकर विपक्षी नेताओं, निर्दलीय सांसदों और महिला संगठनों ने कड़ी आलोचना की. कहा कि यह प्रधानमंत्री पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था.

लोगों की भावनाएं आहत हुई

बढ़ते विवाद के बीच प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि मैं अपनी टिप्पणियों के लिए बिना किसी शर्त के माफी मांगता हूं. उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी बातों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और उन्हें इसका अफसोस है. विवाद की शुरुआत 2 जुलाई को जारी कॉमेडियन निकी ऑसबोर्न के Bush Deep पॉडकास्ट से हुई.

“Shag, Marry, Date” नामक खेल

पॉडकास्ट के दौरान ऑसबोर्न ने प्रधानमंत्री से “Shag, Marry, Date” नामक खेल खेलने को कहा. इसमें उन्हें तीन प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं पॉप स्टार काइली मिनोग, अभिनेत्री निकोल किडमैन और मनोरंजन जगत की हस्ती रोंडा बर्चमोर के नाम दिए गए. अल्बनीज़ ने शुरुआत में सवाल टालने की कोशिश की और कहा कि उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी जोडी हैडन से शादी की है.

शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक निजी सवाल

इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने मजाक में प्रधानमंत्री से उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक निजी सवाल भी पूछा. इस पर अल्बनीज़ ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि जब समय मिलता है तो सब ठीक रहता है. उन्होंने यह भी मजाक किया कि उनकी पसंदीदा रग्बी लीग टीम South Sydney Rabbitohs की जीत भी अच्छा माहौल बना देती है. इन टिप्पणियों के सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं और महिला अधिकार संगठनों ने प्रधानमंत्री की आलोचना की.

इस तरह के सवालों का विरोध

उनका कहना था कि देश के सर्वोच्च निर्वाचित पद पर बैठे व्यक्ति को महिलाओं का वस्तुकरण करने वाले या ऐसे खेलों में हिस्सा लेने से बचना चाहिए. निर्दलीय सांसद ज़ाली स्टेगल ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस तरह के सवालों का विरोध करना चाहिए था. वहीं विपक्षी सीनेटर सारा हेंडरसन और मारिया कोवाचिक ने भी इसे खराब निर्णय और प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताया.

इसे भी पढ़ें. Landslide In Wayanad: केरल के वायनाड में भूस्खलन, तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This