पाकिस्तान में आतंकी हमला: चेकपोस्ट पर अटैक, नौ पुलिसकर्मियों की मौत, पांच लापता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां आतंकी हमला हुआ है. मंगलवार को अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक बांध परियोजना के चेकपोस्ट पर अटैक हुआ. अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और कई अन्य लापता हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी अब्दुल कुदूस ने बताया, ‘मंगी बांध परियोजना की रखवाली कर रहे एक चेकपोस्ट पर हुए हमले में नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और कई लापता हैं.’ प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने इस संख्या की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि कई पुलिस थानों के वरिष्ठ अधिकारी मृतकों में शामिल हैं. उन्होंने इस्लामी आतंकवादियों को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया.

एक बयान में बलूचिस्तान की सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि अर्धसैनिक बल, पुलिस और आतंकवाद विरोधी कर्मियों ने आतंकवादियों के खिलाफ “संयुक्त अभियान सफलतापूर्वक चलाए हैं.” पाकिस्तान वर्षों से बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोह से जूझ रहा है. इस खनिज-समृद्ध प्रांत की सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है. यहां आतंकवादी राज्य बलों और विदेशी निवेश तथा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को निशाना बनाते हैं.

यह पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते आतंकवादी हमलों का हिस्सा है. इस्लामाबाद का कहना है कि ये हमले अफगानिस्तान से होते हैं, जहां के अधिकारी लगातार किसी भी संलिप्तता से इंकार करते रहे हैं. पाकिस्तान ने हाल के महीनों में अफगान क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं. पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले आतंकवादियों को निशाना बनाते हैं, लेकिन तालिबान सरकार के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इन हमलों में दर्जनों नागरिकों की जान गई हैं.

Latest News

Hormuz Strait: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा 1.7 करोड़ बैरल तेल, अमेरिका के दावे से घट सकती है सप्लाई की चिंता

होर्मुज जलडमरूमध्य से सोमवार 31 अगस्त को करीब 1.7 करोड़ बैरल कच्चा तेल गुजरने का अमेरिकी दावा सामने आया है. हालांकि, शिपिंग ट्रैकिंग डेटा इस दावे से अलग तस्वीर दिखा रहा है.

More Articles Like This