रिलीज़ से पहले ही ‘धमाल-4’ ने मचाई हलचल, 41 घंटे में बिके 43 हजार टिकट, अच्छी ओपनिंग की सम्भावना

Must Read

Mumbai: रिलीज होने से पहले ही बॉलीवुड की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी धमाल ने भूचाल ला दिया है. साल 2007 में शुरू हुई इस सीरीज की चौथी फिल्म धमाल-4 10 जुलाई यानि कल सिनेमाघरों में होने जा रिलीज रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 7 जुलाई की शाम से शुरू हो चुकी है और शुरुआती आंकड़ों ने मेकर्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी मिलकर कॉमेडी का तड़का लगाएंगे.

1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने रुचि दिखाई

ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म BookMyShow पर फिल्म में 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने रुचि दिखाई है, जिससे पहले इन अच्छी ओपनिंग मिलने की सम्भावना जताई जा रही है. हालांकि, गुरूवार सुबह 11 बजे तक एडवांस बुकिंग शुरू होने के करीब 41 घंटे के लगभग 43,907 टिकट ही बिक बाए हैं. ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर अपनी ही फ्रेंचाइजी की सुपरहिट फिल्म टोटल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होगी या नहीं?

ज्यादा धूम दिल्‍ली-एनसीआर और मुंबई-पुणे

इस फिल्म की ज्यादा धूम दिल्‍ली-एनसीआर और मुंबई-पुणे की तरफ देखी जा रही है. इसके अलावा  बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, कोलकाता और जयपुर के लोग भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं. धमाल 4 ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है. इस फिल्म ने देशभर में 7,589 शोज के लिए 43,907 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है. कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 1.12 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अगर इसमें ब्लॉक सीटों की बुकिंग को भी शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा 3.30 करोड़ के पास पहुंच गया है.

इन जगहों पर इतनी हुई एडवांस बुकिंग-

दिल्‍ली (NCR)- ₹66.26 लाख, मुंबई- ₹40.67 लाख, हैदराबाद- ₹19.54 लाख, बेंगलुरु- ₹11.48 लाख, जयपुर- ₹9.75 लाख, पुणे- ₹9.38 लाख

अहमदाबाद- ₹9.28 लाख, कोलकाता- ₹7.61 लाख, सूरत- ₹6.52 लाख, चेन्‍नई- ₹6.48 लाख

फिल्म चार दोस्तों पर आधारित

इस बार की धमाल मूवी की स्टोरी भी पहले की तरह ही है. यह फिल्म चार दोस्तों पर आधारित है. चारों दोस्त मिलकर ट्रेजर ऑफ लाइफ नाम के खजाने की तलाश में निकलते हैं. इस खोज के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो फिल्म को और भी ज्यादा रोमांचक और कॉमेडी बनाती हैं. इस फिल्म में यह ट्विस्ट देखने को मिलेगा कि इसमें भूत-प्रेत भी देखे जाएंगे, जो इस फिल्म का मजा दोगुना कर देंगे.

इसे भी पढ़ें. UP: बांदा को CM योगी ने दी 701 करोड़ की सौगात, बोले- विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा बुंदेलखंड

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This