अमेरिका से भारत भेजी जा रही 22 किलो से ज्यादा कोकीन जब्त, ‘ऑपरेशन स्ट्राइकर शील्ड’ के तहत की गई कार्रवाई

Must Read

Washington: अमेरिकी अधिकारियों ने मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक माल गोदाम से 22 किलोग्राम से अधिक कोकीन हाइड्रोक्लोराइड जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख अमेरिकी डॉलर है. यह मादक पदार्थ डोमिनिकन गणराज्य से भारत भेजा जा रहा था. इसे संगीत उपकरण के रूप में चिह्नित एक पार्सल में रखे स्पीकर एवं एम्प्लीफायर के भीतर छिपाया गया था.

तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (CBP) के अधिकारियों ने यह मादक पदार्थ जब्त किया. यह जब्ती CBP द्वारा जारी ‘ऑपरेशन स्ट्राइकर शील्ड’ के तहत की गई. यह अभियान फीफा विश्व कप के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए शुरू किया गया है. सीबीपी ने जारी बयान में कहा कि जांच के दौरान सीबीपी अधिकारियों को चार स्पीकर और दो एम्प्लीफायर के भीतर छिपाए गए सफेद पाउडरनुमा पदार्थ के आठ पाउच और चार पैकेट मिले.

कोकीन का कुल वजन 22.35 किलोग्राम

बयान के अनुसार, अधिकारियों ने पाउडरनुमा पदार्थ की मौके पर जांच की जिसमें कोकीन हाइड्रोक्लोराइड की मौजूदगी की पुष्टि हुई. बयान में बताया गया कि जब्त कोकीन का कुल वजन 22.35 किलोग्राम है. अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 15 लाख अमेरिकी डॉलर है. सीबीपी के मियामी और टैंपा क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय संचालन निदेशक डेनियल अलोंसो ने कहा, ”यह बड़ी जब्ती हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखने और खतरनाक मादक पदार्थों को यहां तथा विदेशों में लोगों तक पहुंचने से रोकने की सीबीपी की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.”

इसे भी पढ़ें. ‘ट्रंप को मारने की नई साजिश रच रहा ईरान’… इजरायल ने भरे अमेरिका के कान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This