तेलंगाना में सनसनीखेज वारदातः दो मासूम बच्चों सहित छह लोगों का कत्ल, आरोपी फरार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana Crime: तेलंगाना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां छह लोगों की निर्मम हत्या की घटना से इलाका दहल गया. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों सहित छह लोगों का कत्ल कर दिया. सनसनी फैलाने वाली यह वारदात रंगा रेड्डी ज़िले के शाबाद मंडल के दैवालागुडा गांव में शुक्रवार आधी रात को हुई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

जमानत पर रिहा हुआ था था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजकुमार को पहले ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’ (POCSO) के तहत गिरफ़्तार किया गया था. यह गिरफ़्तारी 16 मई को एक नाबालिग लड़की और उसकी मां की शिकायत पर हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने लड़की के साथ छेड़खानी की थी. बाद में उसे ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था.

देर रात चाकू से वार कर छह को उतारा मौत का घाट

पुलिस ने बताया कि देर रात राजकुमार सबसे पहले चाकू लेकर पीड़ित के घर पहुंचा और कथित तौर पर नाबालिग लड़की, उसकी मां लक्ष्मी और उसकी दादी रुक्कम्मा (65) पर हमला किया. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

इसके बाद आरोपी अपने घर लौटा और कथित तौर पर अपनी पत्नी सरिता (30) और 5 साल से कम उम्र के अपने दो बेटों चाकू से वार कर दिया. गंभीर चोटों की वजह से तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी और डिप्टी कमिश्नर योगेश गौतम ने घटनास्थल का दौरा किया और शुरुआती जाँच की निगरानी की. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया. आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत को लेकर बड़ा दावा, मीर यार बलोच बोले- ‘85% बलूचिस्तान पर हमारा नियंत्रण’

New Delhi: पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान में चल रहे बवाल के बीच एक नई खबर ने भूचाल...

More Articles Like This