‘अमेरिका की मिसाइलें तैयार, बस आदेश देना बाकि’, डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी

Must Read

Washington: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुले तौर पर धमकी दी है. दावा किया है कि अमेरिका की मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ व्यापक सैन्य कार्रवाई की जाएगी. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान हत्या का खुले तौर पर आह्वान किए जाने के बाद ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है.

युद्धविराम समझौते पर भी नए सवाल

इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में लागू अंतरिम युद्धविराम समझौते पर भी नए सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यदि ईरान अपनी धमकियों पर अमल करता है तो अमेरिका तत्काल और बड़े पैमाने पर जवाब देगा. इससे पहले अमेरिका ने ईरान से सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की मांग की थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए सुरक्षित और खुला है.

जहाजों से शुल्क वसूला जाना चाहिए

हालांकि ईरान ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की. इसके बजाय तेहरान ने कहा कि इस समुद्री मार्ग पर उसका नियंत्रण होना चाहिए और यहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूला जाना चाहिए. यह रुख अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग संबंधी लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था के विपरीत माना जा रहा है. हाल के दिनों में अमेरिका ने ईरान से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई क्षेत्रों में हमले किए.

क्षेत्र में लागू अंतरिम युद्धविराम कमजोर

इससे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर हुए हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया. विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ती सैन्य गतिविधियों और तीखी बयानबाजी से क्षेत्र में लागू अंतरिम युद्धविराम कमजोर पड़ सकता है. यदि दोनों पक्षों के बीच तनाव कम नहीं हुआ तो पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष का खतरा फिर बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें. जूनागढ़ में हादसाः हाईवे पर ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, चार लोगों की मौत, चार घायल

Latest News

iPhone 18 Pro Max Price Leak: नए चिपसेट और कैमरा अपग्रेड से बढ़ सकती है कीमत, रिपोर्ट में बड़ा दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में नए A20 Pro चिपसेट, हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी और Variable Aperture कैमरा मिलने की संभावना है. इन अपग्रेड्स की वजह से फोन की कीमत बढ़ सकती है.

More Articles Like This