16 साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rohit Chandel: टीवी जगत से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. दरअसल, मशहूर टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना की भूमिका निभाने वाले रोहित चंदेल को एक 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है. आरोप है कि 29 साल के एक्टर ने लड़की का पीछा किया, बार-बार उसे फ़ोन कर परेशान किया. साथ ही उसके साथ मारपीट भी की.

Rohit Chandel हुए गिरफ़्तार

‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए रोहित चंदेल पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही पंत नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई हैं. हालांकि, इस मामले को लेकर एक्टर या उनकी टीम की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है.

लड़की संग किया छेड़छाड़

मामले की मिली जानकारी के अनुसार, रोहित चंदेल को बीते दिन 10 जुलाई को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ़्तार किया गया है. फिर वो कोर्ट में पेश हुए. जहां से एक्टर को पुलिस कस्टडी में भेज दिया. एक्टर के ख़िलाफ़ पूर्वी उपनगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके मुताबिक़, रोहित चंदेल ने उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल करके परेशान किया. एक्टर ने 5 जुलाई को लड़की को उसकी रेजिडेंशियल ब्लिडिंग के पास रोका. फिर उसका पीछा किया. उसे गालियां दीं और मारपीट भी की.

दोनों एक-दूसरे को जानते थे

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी और लड़की पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच चल रही है.”

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव को लगा बड़ा झटका, तीन महीने जेल में रहेंगे एक्टर, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This