अन्नू कपूर की फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज, रोमी ने अपनी दमदार आवाज से जीता दर्शकों का दिल

Must Read

Mumbai: अभिनेता अन्नू कपूर की आगामी फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है. जोशीले संगीत, मजेदार अंदाज और सामाजिक व्यंग्य से भरपूर यह गाना फिल्म की कहानी और उसके अनोखे मूड की पहली झलक पेश करता है. फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है. फिल्म के निर्माताओं ने टाइटल सॉन्ग को रिलीज करने से पहले देशभर में इसका विशेष प्रीमियर आयोजित किया.

म्यूजिक से पहले ही जुड़ने का मौका

इस पहल के जरिए दर्शकों और संगीत प्रेमियों को फिल्म के म्यूजिक से पहले ही जुड़ने का मौका मिला. गाने को लेकर लोगों में अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. ‘उत्तर दा पुत्तर’ का टाइटल सॉन्ग अपने चुटीले बोल, आकर्षक धुन और मनोरंजक प्रस्तुति के कारण खास बन गया है. गाने में कॉमेडी के साथ-साथ व्यंग्य का भी पुट देखने को मिलता है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें सोचने पर मजबूर करता है.

दूसरा गाना “क्यों नहीं होता जैसे चाहूँ मैं” भी चर्चा में

इस गाने का संगीत रोहित शर्मा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल फिल्म के निर्देशक रविंदर सिवाच ने लिखे हैं. मशहूर सिंगर रोमी ने अपनी दमदार आवाज से इस ट्रैक में जोश और ऊर्जा भर दी है. इसके अलावा फिल्म का दूसरा गाना “क्यों नहीं होता जैसे चाहूँ मैं” भी चर्चा में है, जिसे राजा हसन ने गाया और कंपोज किया है. ‘उत्तर दा पुत्तर’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दर्शकों तक पहुंचाने का अनुभव खास

फिल्म के निर्माता संदीप कपूर ने कहा कि टाइटल सॉन्ग फिल्म की भावना को बेहद मनोरंजक और आसान अंदाज में दर्शाता है. उन्होंने बताया कि गाने में मौजूद ऊर्जा और मस्ती हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी. देशभर में हुए प्रीमियर के जरिए इसे एक साथ दर्शकों तक पहुंचाने का अनुभव खास रहा. निर्देशक और गीतकार रविंदर सिवाच ने बताया कि उनका उद्देश्य ऐसा टाइटल ट्रैक बनाना था, जिसे सुनते ही दर्शक फिल्म की दुनिया और उसके अलग अंदाज से जुड़ सकें.

हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन का संतुलन

उन्होंने कहा कि गाने में हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन का संतुलन रखा गया है, जिसे रोमी की आवाज और रोहित शर्मा के संगीत ने और प्रभावशाली बना दिया. फिल्म में अन्नू कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. उनके साथ रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

कहानी संदीप कपूर ने लिखी

प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने किया है. फिल्म की कहानी संदीप कपूर ने लिखी है, जबकि लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी रविंदर सिवाच ने संभाली है.

इसे भी पढ़ें. Vietnam Boat Accident: वियतनाम में डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव, 15 लोगों की मौत, सवार थे 32 लोग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This