New Delhi: जिम्बाब्वे के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम में बड़ा फेरबदल किया गया है. टीम में स्पिनर रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है. बिश्नोई को चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह मौका मिला है. भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा इस महीने के आखिर में शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा.
सिर्फ दो मैच में ही गेंदबाजी की
सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 और तीसरा 26 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा. बता दें कि वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में मैदान पर उतरे थे. हालांकि, उन्होंने सिर्फ दो मैच में ही गेंदबाजी की थी, क्योंकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वरुण को हैमस्ट्रिंग हुआ है, जिसे ठीक होने में समय लग जाएगा. यही कारण है कि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं.
शुरुआती टीम में रवि बिश्नोई शामिल
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई शुरुआती टीम में रवि बिश्नोई को शामिल नहीं किया गया था. हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर उन्हें स्क्वाड में रखा गया था. इंग्लैंड के खिलाफ बिश्नोई को शुरुआती दो मैच में प्लेइंग इलेवन खेलने का मौका मिला था. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके कारण उनकी गेंदबाजी नहीं, लेकिन दूसरे मैच में वह बहुत ज्यादा महंगे साबित हुए. विश्नोई ने अपने स्पेल में 60 रन लुटा दिए थे जो टीम इंडिया की हार का कारण बना था. इसके बाद सीरीज के बचे हुए तीन मैचों में बिश्नोई को मैदान पर नहीं उतारा गया था.
जिम्बाब्वे के लिए टीम इंडिया का संशोधित स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).
इसे भी पढ़ें. ताल रिंग रोड पर पौधरोपण: CM योगी ने लगाया मौलश्री का पौध, कहा- हर व्यक्ति लगाए पौध, करे सुरक्षा, ली सेल्फी

