‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

Must Read

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने का ईरान पहले ऐलान कर चुका है. ईरान ने दुनिया के बड़े नेताओं की हिट लिस्ट जारी की है. इसमे पहले नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं. इस हिट-लिस्ट में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं.

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव

इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी भी हैं. इस लिस्ट के सामने आने के बाद से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. ईरान के एक सरकारी अखबार हमशहरी ने अपने फ्रंट पेज पर दुनिया के 11 सबसे बड़े और ताकतवर नेताओं की एक टारगेट लिस्ट छापकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है. अखबार ने इस लिस्ट को बेहद आक्रामक अंदाज में पेश किया है.

तस्वीरों को कैदी की पोशाक में दिखाया

उसने ट्रंप और नेतन्याहू समेत दुनिया के शीर्ष नेताओं की तस्वीरों को किसी कैदी की पोशाक में दिखाया है. अखबार के पहले पन्ने पर बड़े और साफ शब्दों में एक खुले अल्टीमेटम में बदला तय है लिखा गया है. इस लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी शामिल हैं.

खामेनेई की मौत का जिम्मेदार

ईरान के इस सरकारी अखबार ने इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के इन सभी बड़े नेताओं को सीधे तौर पर अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. ईरान ने यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया कि जंग के दौरान उसके इलाके पर हुए हमलों की निंदा करने में नाकाम रहे. अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत देकर हमलों में शामिल रहे. युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. खबरों के मुताबिक जिस हमलों में उनके पिता मारे गए थे वे भी घायल हो गए थे.

इसे भी पढ़ें. तूफान बावी की चीन में एंट्रीः इमरजेंसी जैसे हालात, 20 लाख लोगों को छोड़ने पड़े घर

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This