तमिलनाडु: तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में फटा बॉयलर, लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tiruvallur Factory Blast: तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तिरुवल्लूर जिले में मंगलवार को एक प्राइवेट मेटल स्मेल्टिंग फैक्ट्री में बड़ा बॉयलर फट गया. इस हादसे में जहां एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना पार्थ पालयम गांव के पास गुमिडिपुंडी SIPCOT इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में हुई.

तिरुवल्लूर पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले रवि रंजन के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले चार घायल कर्मचारियों भूषण कुमार, ओम कुमार, रंजीत कुमार और सिंबर सिंह को इलाज के लिए गुमिडिपुंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बिहार के ही रहने वाले तीन अन्य कर्मचारियों राजा बाबू, रणवीर कुमार और फ्रेंड्स कुमार को चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया. एक और कर्मचारी प्रिंस कुमार, जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया है.

धमाके के बाद लगी आग

धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई, जिसके बाद फायर और रेस्क्यू सर्विस डिपार्टमेंट की टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने बताया कि गुमिडिपुंडी और चिप्पाडाई (चिपकाट) फायर स्टेशनों की दो फायर और रेस्क्यू टीमों ने स्थिति को काबू में करने से पहले लगभग दो घंटे तक आग से संघर्ष किया.

फिलहाल, गुमिडिपुंडी के डीएसपी ससीथरन की देख-रेख में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों को शक है कि नालापुरम इलाके में फैले मलबे के नीचे और भी कर्मचारी फंसे हो सकते हैं और घटना से प्रभावित लोगों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This