कब और कहां देखें अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल? इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस..!

Must Read

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अटलांटा में मर्सिडीज बेंज स्टेडियम में खेला जाएगा. अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीम 21 साल बाद फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे से टक्कर लेगी. इस मुकाबले में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी एक्शन में होंगे. वहीं इंग्लैंड की तरफ से हैरी केन थ्री लॉयन की अगुवाई करते हुए दिखेंगे.

टूर्नामेंट का ये दूसरा सेमीफाइनल

फीफा विश्व कप 2026 में ये दोनों ही टीमें अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रही है. ऐसे में टूर्नामेंट का ये दूसरा सेमीफाइनल रोमांच के सभी हदों को पार सकती है. अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार, 15 जुलाई 2026 को खेला जाएगा. अटलांटा में इस मैच की शुरुआत दोपहर के 3 बजे से हो जाएगा, लेकिन भारत इस मैच के लाइव एक्शन को देखने के लिए फैंस को रात की नींद खराब करनी होगी. क्योंकि भारत में इसका टाइमिंग अलग है.

भारत में देर रात शुरू होगा

भारत में इस मैच के शुरू होते-होते 16 जुलाई हो जाएगा. यानी अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच भारत में बुधवार देर रात 12:30 बजे (16 जुलाई) शुरू होगा. इस मैच को भारत में जी5 एप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. वहीं, टेलीविजन पर इसे यूनाइट8 स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है. अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीम छठी बार फीफा विश्व कप में एक दूसरे से टकराएगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच विश्व कप मुकाबले में खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलरा भारी रहा है.

अर्जेंटीना को सिर्फ 2 में जीत मिली

इंग्लैंड ने विश्व कप में अर्जेंटीना को 5 में से 3 मैचों में हराया है, जबकि अर्जेंटीना को सिर्फ 2 में जीत मिली है. वहीं अर्जेंटीना और इंग्लैंड की टीम 21 साल बाद फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे से टक्कर लेगी. यही वजह है कि फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. US Attack: अमेरिकी हमले से ईरान में भारी तबाही, 30 की मौत, 260 से अधिक घायल!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This