वैष्णो देवी जा रहे भक्तों के लिए निराशाजनक खबर! बंद हुई रोपवे सेवा, जाने फिर कब होगी शुरु

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vaishno Devi Ropeway: वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं के लिए निराशाजनर खबर सामने आई है. कटड़ा में वैष्णो देवी यात्रा के लिए भवन से भैरव बाबा के मंदिर तक जाने वाली रोपवे यात्रा बंद कर दी गई है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक सूचना के मुताबिक, वार्षिक रख-रखाव (मेंटेनेंस) कार्य की वजह से रोपवे सेवा 13 से 22 जुलाई तक बंद रहेगी. इसका संचालन 23 जुलाई से फिर शुरू किया जाएगा.

कटड़ा में सोमवार सुबह मौसम साफ होने पर कटड़ा से सांझीछत तक हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू कर दी गई थी. मौसम में सुधार का फायदा उठाते हुए कई श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में भवन पहुंच गए. हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही थी.

दोपहर होते-होते त्रिकूट पर्वत और आसपास के क्षेत्र में घने बादल छा गए. मौसम खराब होने और सुरक्षा कारणों को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा को एक बार फिर अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था. हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित होने के बाद अब रोपवे यात्रा भी बंद कर दी गई है.

रोपवे चलने का क्या है समय?

रोपवे सेवा सामान्य दिनों में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होती है. इस दौरान श्रद्धालु कटरा से सांझीछत के बीच लगभग 3 से 5 मिनट में हवाई सफर कर भवन की ओर आसानी से पहुंच जाते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This