बांग्लादेश में भारी बारिश और समुद्री तूफान का कहर, चटगांव पोर्ट ठप, 1000 से अधिक जहाज फंसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chittagong Port Shuts Down: बांग्लादेश में भारी बारिश और समुद्री तूफान की वजह से बांग्लादेश का सबसे बड़ा चटगांव बंदरगाह ठप हो गया है. इस बंदरगाह के ठप होने के कारण माल की लोडिंग-अनलोडिंग पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे पूरे देश में आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है.

इसी बीच समुद्र में उठ रही तेज लहरों और चेतावनी के बीच लगभग 1,000 से अधिक छोटे मालवाहक फंसे हुए हैं. जहाजों को कर्णफुली नदी में रोक दिया गया है.

इन जहाजों को सुरक्षा कारणों के की वजह से नदी में रोका गया है. वहीं 55 से अधिक बड़े जहाज बीच समुद्र में फंसे हुए हैं. जहाजों के फंसने और बंदरगाह बंद होने की वजह से बांग्लादेश को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है. बांग्लादेश को हर दिन करीब 11 से 14 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.

चटगांव बंदरगाह पर रोजाना करीब 11,000 कंटेनर भेजे जाते हैं, जिनकी संख्या अब आधी रह गई है. रेडीमेट गारमेंट और कच्चे माल की सप्लाई पर असर पड़ने से बांग्लादेश के बाजारों पर भी इसका असर हुआ है, बाजार भी इस वजह से ठप पड़े हुए हैं. इतना ही नहीं कच्चा माल समय पर न पहुंचने से अब विदेशी ऑर्डर कैंसल होने का खतरा भी बढ़ गया है.

भारत पर भी असरइन जहाजों के फंसने पर असर पड़ा है. भारत से भेजा गया माल बीच रास्ते में ही अटक गया है. सैंकड़ों भारतीय कंटेनर भी फंस हुए हैं. इस वजह से नए ऑडर्स पर ब्रेक लग गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This