शादी के 15 साल बाद एक्टर आदिनाथ कोठारे ने पत्नी से लिया तलाक, दोनों ने आपसी सहमति से लिया फैसला

Must Read

Mumbai: अभिनेता आदिनाथ कोठारे ने अपनी पत्नी उर्मिला कोठारे से अलग होने का फैसला कर लिया है. दोनों ने शादी के 15 साल बाद आपसी सहमति से इस शादी को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. गुरुवार को उन्होंने एक स्टेंटमेंट जारी कर इस बात का खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने लोगों और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की है.

रामायण में नजर आने वाले हैं आदिनाथ 

आदिनाथ कोठारे जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही उन्होंने उन्होंने गुरुवार को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी दोनों के अलग होने और अपनी शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया है. रणबीर की ‘रामायण’ में नजर आने वाले आदिनाथ कोठारे ने अपनी पत्नी से तलाक लेने का फैसला कर लिया है. हाल ही में दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर फैंस को इस बात की जानकारी दे दी है कि अब उनकी दोनों के रास्ते अलग होने वाले हैं.

फैसला कोई जल्दबाजी में नहीं लिया

अपने इस बयान में आदिनाथ और उर्मिला ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने ये फैसला कोई जल्दबाजी में नहीं लिया है, बल्कि काफी सोच-समझकर लिया है. उन्होंने पति-पत्नी के तौर पर अलग होने का फैसला लिया है, लेकिन उन दोनों के बीच किसी भी बात को लेकर विवाद नहीं हुआ है. उन्होंने साथ ही इस बात का भी खुलासा किया कि वह बेटी जिजाह की मिलकर परवरिश करेंगे. वह हमेशा उनकी पहली प्रॉयरिटी रहेगी.

फैंस और मीडिया का भी धन्यवाद

तलाक की घोषणा के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि अलग होने के बाद भी उनके बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान बना हुआ है. साथ बिताए सालों के लिए वे हमेशा याद रखेंगे. आखिर में उन्होंने अपने फैंस और मीडिया का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हर दौर में उन्हें प्यार और समर्थन दिया. आदिनाथ कोठारे जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आएंगे. इसमें वह भरत के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश में भारी बारिश और समुद्री तूफान का कहर, चटगांव पोर्ट ठप, 1000 से अधिक जहाज फंसे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This