अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह सकते हैं रोहित शर्मा! भारत के बैटिंग कोच ने किया बड़ा खुलासा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rohit Sharma: कार्डिफ़ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा 47 गेंदों में 26 रन बना पाए. वहीं, एजबेस्टन में खेले गए शुरुआती वनडे मैच में क्रिकेटर मात्र 11 रन बनाए थे. ऐसे में रोहित शर्मा के ख़राब प्रदर्शन को देखते हुए ये चर्चा तेज हो गई है कि उन पर टीम मैनेजमेंट की तरफ से संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा. वहीं, एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा तो बता दिया है कि वे अब 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं.

रविवार को आखिरी मैच खेल सकते हैं Rohit Sharma

साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल करियर से संन्यास ले सकते हैं. वो रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ‘मेन इन ब्लू’ के लिए अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं. इसी बीच इन खबरों को लेकर भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा खुलासा किया है.

बैटिंग कोच ने किया बड़ा खुलासा

मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा, “देखिए, मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव हो सकता है. वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि उन्हें ऐसा महसूस नहीं होगा. हाँ, शुरुआती दो मैचों में वह रन नहीं बना पाए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फ़र्क पड़ता है लेकिन आज ऐसा लग रहा था कि वह शायद एक अच्छी पारी खेलेंगे. पर कोई बात नहीं.”

लॉर्ड्स में अलग तरह की पारी देखने को मिल सकती है

सितांशु कोटक ने कहा, “देखिए, सच कहूँ तो मैंने बहुत क्रिकेट खेला है और बहुत क्रिकेट देखा भी है. कई बार ऐसा होता है कि बल्लेबाज़ों को वह मोमेंटम नहीं मिल पाता जिसकी उन्हें तलाश होती है और ऐसा हो सकता है. हो सकता है कि लॉर्ड्स में आपको रोहित शर्मा की बिल्कुल अलग तरह की पारी देखने को मिले.”

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Trophy: इटली के मूर्तिकार ने तैयार की है प्रतिष्ठित विश्व कप ट्रॉफी, जानिए क्या है नियम?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This