अमेरिका में नो एंट्री, वीजा बैन…ट्रंप सरकार का कट्टर वामपंथी आतंकी समूहों पर बड़ा एक्शन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Visa Ban: अमेरिकी सरकार ने अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी को और भी सख्त कर दिया है. दरअसल, ट्रंप सरकार ने उन विदेशी नागरिकों के लिए वीजा बैन करने की घोषणा की है, जिन पर सरकार द्वारा वामपंथी आतंकवादी संगठनों या उनसे जुड़े समूहों का समर्थन करने का आरोप है.

अमेरिका में यह घोषणा ऐसे वक्त में की गई, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की मंत्रीस्तरीय बैठक की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक आतंकवाद के दोबारा उभरते खतरे से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर कॉर्डिनेशन को मजबूत करना बताया गया.

अमेरिकी सरकार का फैसला

अमेरिकी विदेश विभाग के एक बयान के अनुसार, नई नीति के तहत उन विदेशी नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, जिन्होंने आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन या उन्हें उकसाया हो, हिंसक आपराधिक गतिविधियों का समर्थन किया हो या सरकार द्वारा वामपंथी आतंकवादी करार दिए गए समूहों और उनसे जुड़े संगठनों के लिए फंडिंग, भर्ती या लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई हो. इतना ही नहीं, हिंसक गतिविधियों के उद्देश्य से ऐसे नेटवर्कों के कॉर्डिनेशन में सहायता करने वालो पर भी यह नियम लागू होगा.

विदेश विभाग ने कहा कि इस नीति से उन वीजा मार्गों को बंद किया जा सकेगा, जिनका इस्तेमाल ऐसे संगठन अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालने, आर्थिक स्थिरता को कमजोर करने और अमेरिकी भूमि पर हिंसक गतिविधियों के समन्वय के लिए कर सकते हैं. बता दें कि यह कार्रवाई इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट की धारा 212(ए)(3)(सी) के तहत की जा रही है.

Latest News

US-Iran War: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान के 4 दक्षिणी प्रांतों में 11वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार गहराता जा रहा है. अमेरिका ने शुक्रवार को लगातार...

More Articles Like This