‘ये काली काली आंखें’ फेम आंचल सिंह ने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप की सगाई, कहा- शादी नहीं बल्कि…!

Must Read

Mumbai: वेब सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री आंचल सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड मोहित चावला के साथ सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर इस समारोह को लेकर शादी की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन आंचल ने खुद स्पष्ट किया कि यह उनकी शादी नहीं बल्कि सगाई का समारोह था. आंचल सिंह के मंगेतर मोहित चावला पेशे एक बिजनेसमैन हैं और दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं.

खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर

आंचल ने अपनी इंगेजमेंट की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं की आंचल ने गुलाबी रंग का अनारकली सूट पहना हुआ और साथ में उनकी हैवी ज्वेलरी काफी आकर्षक नजर आ रही हैं. इसी के साथ उनके मंगेतर ने सफ़ेद रंग का ट्रेडिशनल ऑउटफिट कैरी किया हुआ है. तस्वीरों में उनकी मजबूत बॉन्डिंग और ख़ुशी साफ़ झलक रही है.

मुझे आज भी वह दिन याद है

इसी के साथ आंचल ने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है. मुझे आज भी वह दिन याद है जब हम पहली बार मिले थे. जब हमने पहली बार बात की थी. या उससे भी पहले, जब कायनात मुझे संकेत दे रही थी कि तुम मेरी ज़िंदगी में आने वाले हो. तुम्हारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दुनिया के सामने यह लिखते हुए मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं…हमारी यात्रा ने हमें बहुत कुछ सिखाया है… उतार-चढ़ाव के साथ लेकिन एक चीज़ जो हमेशा बनी रहती है, वह है सुकून. रिश्तों की दुनिया में इस एहसास को अक्सर कम आंका जाता है.

ज़िंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद

हालांकि बॉलीवुड हमें प्यार और ‘पेट में तितलियां उड़ने’ जैसे अहसासों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है… लेकिन हमारे रिश्ते ने मुझे सिखाया कि ज़िंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है किसी ऐसे इंसान का मिलना जो घर जैसा महसूस कराए, जो आपको चुने, आपकी अच्छाइयों और बुराइयों के साथ आपको अपनाए, आपके साथ खड़ा रहे और ज़िंदगी के आम पलों को भी खास बना दे…दुनिया को यह बताते हुए और प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मांगते हुए. उन लोगों से भी जो हमारे करीब हैं और उनसे भी जो हमें जानते हैं.

इसे भी पढ़ें. शामली: CM योगी ने कहा- कांवड़ यात्रा में हुड़दंग से बचें, अनुशासन बनाए रखें, कांवड़ियों से की ये अपील

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This