वर्धा में हादसाः हाई स्पीड ट्रक ने कार को रौंदा, पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Wardha accident: महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार की देर रात वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हुआ. एक तेज रफ्तार आयशर ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां पांच लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्धा जिले के समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर पुलगांव पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विरुल इंटरचेंज के पास रविवार को आधी के बाद तेज रफ्तार एक आयशर ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के नीचे कार दब गई और ट्रक में आग लग गई.

कार में सवार चार लोगों और ट्रक चालक हुई मौत

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और पुलगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे में कार में सवार चालक सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल होने से ट्रक चालक की भी जान चली गई. ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल जारी है.

समृद्धि एक्सप्रेस-वे हुए इस हादसे की वजह से घंटों आवागमन में अवरोध बना रहा. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सऊदी अरब पहुंचे डोभाल, प्रिंस फैसल संग की हाई लेवल बैठक

Doval Arrives In Saudi Arabia: भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अपनी कूटनीतिक सक्रियता तेज कर...

More Articles Like This