Gold Price Update: सोने की कीमतों में आज राहत या झटका? 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा रेट देखें

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold-Silver Rate Today: सोना खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज राहत की खबर है. गुरुवार, 23 जुलाई को देशभर में सोने की कीमतों में कोई नया बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और डॉलर की मजबूती के कारण सोने के दाम में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. आज बाजार में वही बढ़े हुए भाव बरकरार हैं और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत

आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 1,09,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो देश के औसत भाव से थोड़ा अधिक है. दूसरी ओर, स्थानीय टैक्स अधिक होने की वजह से चेन्नई देश का सबसे महंगा सर्राफा बाजार बना हुआ है. यहां 24 कैरेट सोना 1,48,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

सोने की कीमतों में गिरावट क्यों नहीं आई?

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर बना हुआ है. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे माहौल में निवेशक शेयर बाजार की बजाय सोने को सुरक्षित निवेश का विकल्प मान रहे हैं, जिससे इसकी मांग बनी हुई है. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया 96.53 के स्तर पर कमजोर बना हुआ है. कमजोर रुपये की वजह से सोने का आयात महंगा हो गया है, जिसका असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है. यही कारण है कि सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.

आज चांदी का ताजा भाव

घरेलू हाजिर बाजार में आज चांदी की औसत कीमत 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. यानी प्रति 10 ग्राम चांदी का भाव 2,401 रुपये है. दिल्ली में चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद में चांदी 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़े: Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, अमेरिकी टैरिफ का असर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This