थाईलैंडः दक्षिणी प्रांत में सुरक्षा चौकी पर अटैक, गोलीबारी और पाइप बम विस्फोट, पांच सैनिकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Attack In Thailand: थाईलैंड से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां दक्षिणी प्रांत नाराथिवाट में सुरक्षा चौकी पर हुए एक बड़े आतंकी हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई. हमलावरों ने पहले सुरक्षा चौकी पर अंधाधुंध फायरिंग फिर पाइप बम फेंककर हमला किया. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

थाईलैंड की रॉयल आर्मी की इंटरनल सिक्योरिटी ऑपरेशंस कमांड (ISOC) के मुताबिक, यह हमला 22 जुलाई की शाम नाराथिवाट प्रांत के रा-न्गे जिले के बुकेह सामी चेकपॉइंट पर हुआ. उस समय 45वीं रेंजर फोर्स रेजिमेंट के जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान हथियारबंद हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया.

हमले में इन जवानों की हुई मौत

*सार्जेंट मेजर फर्स्ट क्लास तीरायुत सोमाकर्ड

*रेंजर वॉलंटियर विमोल डाबथोंग

*रेंजर वॉलंटियर नट्टासित काओसेना

*रेंजर वॉलंटियर सोलाहुडिंग पी

*रेंजर वॉलंटियर जकारिया जे-ना

आईएसओसी ने सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दक्षिणी सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है.

हमलावरों की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान अधिकारियों को सी साखोन जिले में एक वाहन मिला, जिसे हमले में इस्तेमाल किए जाने का संदेह है. अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने सबूत मिटाने के लिए उस वाहन को आग के हवाले कर दिया था. फोरेंसिक टीम ने हमले वाली जगह और बरामद वाहन दोनों स्थानों से साक्ष्य जुटाए हैं. इनकी मदद से हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

Latest News

महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में ‘एक शाम नीरज के नाम…’, मुंबई से भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय LIVE

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 8वीं पुण्यतिथि पर महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से मुंबई में...

More Articles Like This