विराट कोहली से विवाद पर ट्रेविस हेड ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, छलका दर्द, बोले- दुख जरूर….?

Must Read

New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली के साथ हुए विवाद पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. हेड ने बताया कि उनकी वाइफ और फैमिली को सोशल मीडिया पर घसीटा गया. साथ ही विराट कोहली के साथ किसी तरह के मतभेद को भी उन्होंने पूरी तरह से नकारा. हालांकि, उन्हें इस बात का दुख जरूर है कि क्रिकेट के मैदान की चीजें बाहर उनकी फैमिली तक पहुंच गई जो सही नहीं था.

हमारे बीच ऐसा कुछ भी सुलझाने जैसा नहीं

ट्रेविस हेड ने विराट के साथ हुए हैंडशेक घटना को लेकर कहा कि हमारे बीच ऐसा कुछ भी सुलझाने जैसा नहीं है. ट्रेविस हेड ने अपनी वाइफ जेसिका डेविस की भी तारीफ की कि जिन्होंने भारतीय फैंस द्वारा सोशल मीडिया हेट को बहुत अच्छे तरीके से हैंडल किया. हेड ने कोड स्पोर्ट्स से साथ बातचीत में बताया कि, “मुझे नहीं लगता कि कुछ भी सुलझाने जैसा है. यह बस वही है जो है… प्रतियोगिता कैसे चली या क्या हुआ इसमें कोई आश्चर्य नहीं है जैसा कि उम्मीद थी.”

मेरी वाइफ को सोशल मीडिया पर गालियां दी

ट्रेविस ने विराट के साथ हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उस घटना के बाद मेरी वाइफ को सोशल मीडिया पर गालियां दी गई जो सही नहीं था. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जेसिका और मेरे पास इन चीजों पर एक शानदार सोच है. यह वह दुनिया है जिसमें हम रहते हैं और मुझे लगता है कि वह इस तरह की चीजों को अच्छे से संभालती है, इसमें वह अद्भुत है. दिक्कत यहां हुई कि मेरे परिवार के अन्य सदस्यों तक ये सब चीजें पहुंच गई जो इस तरह की चीजें आदी नहीं हैं.”

बहुत अच्छी तरह से संभाला

उन्होंने कहा, “इस तरह की घटना को कुछ दिनों में हर कोई इसे भूल जाता है. उसने इसे बहुत अच्छी तरह से संभाला.” बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब भारतीय फैंस ने ट्रेविस और उनकी फैमिली को निशाना बनाया है. साल 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद भी इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाय गया था.

इसे भी पढ़ें. महाराष्ट्र में TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार, 25 साल से चला रहा था नेटवर्क

Latest News

Kargil Vijay Diwas: ‘सिर पर पगड़ी और कंधे पर तिरंगा…,’ इन संदेशों के जरिए दें वीरों को श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas 2026: हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता...

More Articles Like This