Aaj Ka Rashifal, 31 July 2026: 31 जुलाई 2026, शुक्रवार को सावन माह का दूसरा दिन है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज धनिष्ठा नक्षत्र और सौभाग्य योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसका असर नौकरी, कारोबार, शिक्षा, प्रेम जीवन, परिवार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किन राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है, तो पढ़िए 31 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल…
♈ मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साह से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कामों की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस हो सकता है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि, विरोधियों की बातों में आने से बचें और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.
♉ वृषभ राशि
आज उन्नति और प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने से पुराने मतभेद दूर होंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें.
♊ मिथुन राशि
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. काम के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. प्रेम जीवन में साथी को कोई खास सरप्राइज देने का मौका मिलेगा. व्यवसाय में नए निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें. सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और जरूरतमंद की मदद करने का अवसर भी मिलेगा.
♋ कर्क राशि
आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से संतुष्टि मिलेगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें. विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें और यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें.
♌ सिंह राशि
आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा. आय में वृद्धि होने की संभावना है. अपनी वाणी पर संयम रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और छोटे बच्चों की इच्छाएं पूरी कर सकते हैं. आपकी सूझबूझ आपको नए अवसर दिला सकती है.
♍ कन्या राशि
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं. किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है. घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशहाल रहेगा.
♎ तुला राशि
आज सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है. नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या बड़ा पद मिल सकता है. आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आएंगे. परिवार के किसी सदस्य को नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जाने का मौका मिल सकता है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.
♏ वृश्चिक राशि
आज हर काम योजना बनाकर करें. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तनाव दे सकता है. कारोबार में बदलाव भविष्य में लाभदायक साबित होगा. किसी पुराने मित्र की आर्थिक मदद करने का अवसर मिल सकता है.
♐ धनु राशि
आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी. कई महत्वपूर्ण काम एक साथ पूरे करने पड़ सकते हैं. ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. लंबे समय से रुके सरकारी या ऑफिस के काम पूरे हो सकते हैं. धैर्य और संयम बनाए रखें.
♑ मकर राशि
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है और कोई सरप्राइज भी मिल सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. समाज में सम्मान बढ़ेगा.
♒ कुंभ राशि
आज जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाए रखें. यात्रा के योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. परिवार में विवाह से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है. किसी भी बड़े फैसले से पहले सोच-विचार जरूर करें.
♓ मीन राशि
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है. संतान की शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये भी पढ़ें- 31 July 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

