पाकिस्तान का सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कुबूला बड़ा सच

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Political Crisis:पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने देश की शासन-व्यवस्था की परतें उघाड़ते हुए बड़ा सच कुबूला है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि देश की मौजूदा शासन व्यवस्था पूरी तरह ढह चुकी है और अब पाकिस्तान की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं रही है.

आसिम मुनीर के साले नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में प्रशासनिक सुधारों की जरूरत है जिसमें नए प्रशासनिक इकाइयों का गठन शामिल है. नकवी की यह मांग कई राजनीतिक दलों द्वारा बेहतर शासन के लिए अधिक प्रांत बनाने की मांग से मेल खाती है.

ढह चुकी है पाकिस्तान की व्यवस्था

दरअसल, इस्लामाबाद में पहले पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि “जिस व्यवस्था में हम रह रहे हैं, वह ढह चुकी है. आप इस व्यवस्था को 70 साल से घसीट रहे हैं, जबकि हम सब लोकतंत्र चाहते हैं, जिसके अंदर कई रूप होते हैं. मौजूदा व्यवस्था के जरिए समस्याएं हल नहीं हो सकतीं.”
Latest News

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तनी एकादशी का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Parivartini Ekadashi 2026: वैसे तो हिंदू धर्म में हर माह पड़ने वाली एकादशी तिथि का महत्व है, लेकिन भाद्रपद...

More Articles Like This