वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद टीम से बाहर

Must Read

New Delhi: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद टीम से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शान मसूद को उंगली की चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान जयडेन सील्स की एक गेंद मसूद की तर्जनी उंगली पर आकर लगी थी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे.

कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके

मसूद दूसरी पारी में काफी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे थे और बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि  पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज शान मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में चोट

त्रिनिदाद में ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में पहले टेस्ट के दौरान उनके बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में चोट लग गई थी. स्कैन और नैदानिक ​​मूल्यांकन के बाद, शान का अभी पाकिस्तान टीम के मेडिकल पैनल से इलाज चल रहा है. 19 अगस्त से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए मसूद की उपलब्धता उनकी रिकवरी और क्लिनिकल प्रगति पर निर्भर करेगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रनों से हार

पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वेस्टइंडीज से मिले चौथी पारी में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. टीम के बल्लेबाज कैरेबियाई गेंदबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए थे. टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके थे.

सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए

कप्तान बाबर आजम ने दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए थे. हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से खेला जाना है.

इसे भी पढ़ें. ‘पर्ची लाओ, तब लगाऊंगा ऑक्सीजन’, मंडला में एंबुलेंस बनी मौत की सवारी; 21 वर्षीय युवक की मौत पर उठे सवाल

Latest News

Budh Gochar 2026: 3 नवंबर को बुध करेंगे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, मिथुन-कन्या समेत 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संचार का कारक माना जाता...

More Articles Like This