पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैशः पायलट सहित सभी 13 सवारों की मौत, जमीन पर गिरा, लगी भीषण आग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Peruvian Plane Crash: पेरू से भीषण प्लेन हादसे की खबर सामने आई है. यहां नाजका शहर के पास पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नाज़का लाइन्स (Nazca Lines) दिखाने जा रही एक टूरिस्ट फ्लाइट खेत में हादसे का शिकार हो गई. शनिवार को हुए इस हादसे में प्लेन में सवार चालक दल सहित सभी 13 लोगों की जान चली गई. इस हादसे की पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने की है.

पर्यटकों को हवाई सैर कराने निकला था विमान

फेसबुक पर जारी बयान में नाज़का नगर प्रशासन ने बताया कि विमान पर्यटकों को नाज़का लाइन्स की हवाई सैर कराने के लिए उड़ान पर था. नाज़का लाइन्स पेरू के रेगिस्तान में बनी विशाल जियो-ग्लिफ़ (Geoglyphs) हैं, जिन्हें सैकड़ों साल पहले वहां के मूल निवासियों ने बनाया था. इन विशाल आकृतियों में विभिन्न जानवरों के चित्र दिखाई देते हैं, जिन्हें पूरी तरह केवल हवाई जहाज या विशेष व्यूइंग टावर से ही देखा जा सकता है.

इका शहर से प्लेन ने भरी थी उड़ान

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान ने पास के इका (Ica) शहर से उड़ान भरी थी. इस विमान का संचालन पेरू की निजी एयरलाइन एयरोडियाना (Aerodiana) कर रही थी. एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी पिछले 14 वर्षें से सेसना ग्रैंड कारवां (Cessna Grand Caravan) विमान के जरिए नाज़का लाइन्स के ऊपर दर्शनीय (Scenic) उड़ानों का संचालन कर रही है.

विमान में सवार थे 11 विदेशी पर्यटक

एक बयान में पेरू के व्यापार और पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 11 विदेशी पर्यटक और दो चालक दल के सदस्य सवार थे. सरकारी समाचार एजेंसी एजेंसिया एंडीना ने बताया कि विमान में 2 जर्मन, 2 स्पेनिश और 7 इतालवी पर्यटक थे. पेरू के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच चल रही है. एयरोडियाना से तत्काल टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका.

अधिकारियों ने शुरु की जांच

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पेरू के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, हादसे के बाद एयरोडियाना की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेन जमीन पर गिरते ही पूरी तरह टूट गया और उसमें आग लग गई.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This