पाकिस्तान में उग्रवाद विरोधी रैली के बीच आत्मघाती धमाका, VIDEO में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan attack: आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को यही आतंकवाद हर दिन कुरेद-कुरेद कर खा रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान के स्वात जिले में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस स्टेशन के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जिसमें आठ पुलिस अधिकारी भी शामिल है. इसके अलावा करीब दो दर्जन लोग घायल हुए है. इस हमले का सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है.

प्रदर्शनकारियो ने की ये मांग

दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले के काबल शहर में चल रही एक रैली को निशाना बनाया गया, जिसमे प्रदर्शनकारी उग्रवाद-विरोधी नारे लगा रहे थे और शांति की मांग कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले से कुछ देर पहले, रैली में माइक पर कहा जा रहा था कि सुरक्षा सुनिश्चित करना और उग्रवाद को खत्म करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों पर उग्रवादियों के खिलाफ कड़ा कदम न उठाने का आरोप भी लगाते हुए कहा कि इलाके में बरसों की हिंसा से तबाही के बाद निवासी बिना डर ​​के जीना चाहते हैं.

वहीं, स्वात के पुलिस उप महानिरीक्षक फिदा हुसैन ने बताया कि सुसाइड बम धमाके में आठ पुलिस अधिकारियों समेत तेरह लोगों की मौत हो गई. जबकि 22 लोग घायल हुए हैं और एक और शव, जिसके हमलावर का होने का संदेह है, अस्पताल लाया गया है. उन्होंने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने चौराहे पर स्थित पुलिस स्टेशन में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे मुख्य गेट पर ही रोक दिया. फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Latest News

सावन में केवल सोमवार व्रत ही नहीं, ये 6 व्रत भी होते हैं अति-दुर्लभ, जानें इनका धार्मिक महत्व

Sawan Ke Mahatvapurna Vrat: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की उपासना का सर्वोत्तम समय माना जाता है. इस...

More Articles Like This