‘हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे…’, बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर का बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prashant Kishor: पटना की सबसे चर्तित सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 18953 वोटों से जीत हासिल की है. 31 राउंड के बाद प्रशांत किशोर को 63203 वोट मिल हैं. वहीं, अब जीत के बाद प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है. उन्होंने इस जीत को राज्य की राजनीति में बदलाव का संकेत बताया.

Prashant Kishor ने Gen Z को लेकर कही ये बात

बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देशभर में हुए Gen Z छात्र आंदोलनों से बने माहौल का असर चुनाव परिणाम पर पड़ा हो सकता है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर में 35 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि बड़ी संख्या में युवाओं ने मतदान कर उनकी जीत सुनिश्चित की. प्रशांत किशोर ने कहा “Gen Z आंदोलनों से बना माहौल परिणाम पर असर डाल सकता है, लेकिन यह दिखाने वाला कोई ठोस आंकड़ा नहीं है कि युवाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। दुर्भाग्य से यही सच्चाई है.”

हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “हम किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगे। हमारा गठबंधन केवल बिहार की जनता के साथ होगा. बांकीपुर की जनता ने स्थापित राजनीतिक दलों को छोड़कर हमें चुना है.” उन्होंने कहा, “मैं अपने सक्रिय समर्थकों के साथ-साथ उन लोगों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने जन सुराज से जुड़े नहीं होने के बावजूद उपचुनाव में मेरा समर्थन किया. भाजपा, कांग्रेस और राजद के कई ऐसे लोग थे, जो अपनी-अपनी पार्टी की स्थिति से नाराज थे और उन्होंने मेरा साथ दिया.”

सम्राट चौधरी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनादेश मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ है. उन्होंने कहा, “मेरी उनसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन बिहार के पढ़े-लिखे लोग उनके आपराधिक मामलों की पृष्ठभूमि और योग्यता की कमी के कारण उन्हें पसंद नहीं करते.” 

ये भी पढ़ें- CM योगी की विपक्ष को दो टूक, चंदा चोरी की बात न करें रामभक्तों पर लाठी-गोली चलवाने वाले

Latest News

नेपाल में राष्ट्रीय प्रतिबंध के बावजूद गंडकी प्रांत ने दी गांजे को कानूनी मंजूरी, जानें क्यों लिया गया फैसला?

Kathmandu: नेपाल में एक अजीबोगरीब फैसला सामने आया है. राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद देश की...

More Articles Like This