गाजियाबाद में हादसाः अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन कांवड़ियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghaziabad Acciden: गाजियाबाज से दुखद खबर सामने आई है. यहां मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तड़के अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में तीन कावड़ियों की मौत हो गई. यह हादसा भोजपुर थाना क्षेत्र में हुआ.

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे कांवड़िएं

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के रहने वाले प्रदीप, राजकुमार और ज्ञान प्रकाश सावन महीने में कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गए थे. गंगाजल लेकर बुधवार तड़के वह एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे. सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही उनकी बाइक भोजपुर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों कांवड़िये कई मीटर दूर सड़क पर जा गिरे. हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल तीनों घायलों को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने तीनों की मृत घोषित कर दिया. पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. एक्सप्रेस-वे पर कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं. पुलिस फरार चालक तलाश में जुटी हैं.

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This