10 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 10 August 2026: : सावन महीने का दूसरा सोमवार आज पड़ रहा है और इसी के साथ आज सोम प्रदोष व्रत भी किया जाएगा. धार्मिक दृष्टि से आज का दिन काफी खास है. आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 08:01 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. वहीं आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12:27 मिनट तक रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं 10 अगस्त 2026 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

10 अगस्त 2026 का पंचांग

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि: 10 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी.
  • आर्द्रा नक्षत्र: 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा.
  • 10 अगस्त 2026 विशेष: आज सावन सोमवार का दूसरा व्रत है और साथ ही सोम प्रदोष व्रत भी आज के दिन किया जाएगा.

10 अगस्त 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:49 ए एम से 05:34 ए एम
  • प्रातः संध्या: 05:11 ए एम से 06:18 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त: 12:18 पी एम से 01:09 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:52 पी एम से 03:44 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त: 07:09 पी एम से 07:32 पी एम
  • सायाह्न संध्या: 07:09 पी एम से 08:16 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली: सुबह 07:27 से सुबह 09:07 तक
  • मुंबई: सुबह 07:55 से सुबह 09:31 तक
  • चंडीगढ़: सुबह 07:26 से सुबह 09:07 तक
  • लखनऊ: सुबह 07:14 से सुबह 08:53 तक
  • भोपाल: सुबह 07:32 से सुबह 09:10 तक
  • कोलकाता: सुबह 06:49 से सुबह 08:27 तक
  • अहमदाबाद: सुबह 07:51 से सुबह 09:29 तक
  • चेन्नई: सुबह 07:30 से सुबह 09:05 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: 05:47 ए एम
  • सूर्यास्त: 07:05 पी एम

सावन सोमवार व्रत

10 अगस्त के दिन सावन का दूसरा सोमवार और प्रदोष व्रत भी है. सावन के सोमवार को शिव पूजन के लिए बहुत विशेष माना गया है. इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ ही कई भक्त व्रत भी रखते हैं.इस दिन दान-पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है. इसके साथ ही सावन का सोमवार आध्यात्मिक उत्थान दिलाने वाला भी माना जाता है. इस दिन योग, ध्यान, प्राणायाम करके आप अलौकिक अनुभव पा सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra: गाजियाबाद में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, गूंजा हर-हर महादेव का जयकारा

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This