लाठीचार्ज के बाद बिगड़ी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत, हालत गंभीर, अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की मुलाकात

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC छात्र आंदोलन में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं. वहीं, अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भी लाठीचार्ज के बाद तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें बीते दिन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार महतो की हालत गंभीर है. डॉक्टरों ने जानकारी दी कि उनका ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक गिर गया है. वहीं, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देवेंद्र नाथ महतो से मिलने अस्पताल पहुंचे.

लाठीचार्ज में घायल हुए देवेंद्र नाथ महतो

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा. आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवेंद्र नाथ महतो पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हो गए. बता दें कि 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं. लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ती तरफ़ से आज बुलाए गए झारखंड का असर दिख रहा है.

झंडा मैदान से विशाल जुलूस निकाला गया JPSC Student Protest

झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है. महानगर में आज सुबह 9:30 बजे झंडा मैदान से विशाल जुलूस निकाला गया. जिसके बाद सड़कों पर वाहनों को रोक दिया गया. इसके अलावा निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. झारखंड बंद का व्यापक असर पलामू में भी देखने को मिल रहा. मेदिनीनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Bandh: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, रांची में सड़क पर उतरे BJP कार्यकर्ता

Latest News

Container Manufacturing Assistance Scheme: देश में कंटेनर निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, 53 हजार से अधिक रोजगार के अवसर की उम्मीद

Container Manufacturing Assistance Scheme: केंद्र सरकार की प्रस्तावित CMAS योजना से घरेलू कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने, आयातित खाली कंटेनरों पर निर्भरता घटाने और 53 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की उम्मीद है.

More Articles Like This