MTV फेम एक्टर टायलर की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला 44 वर्षीय अभिनेता का शव, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Must Read

New Delhi: रियलिटी शो ‘द चैलेंज’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले और इस शो के विजेता विनर टायलर डकवर्थ का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन की जानकारी उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने इस सप्ताह की शुरुआत में आखिरी सांस ली. ‘द चैलेंज’ शो में जितने के बाद टायलर ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी.

बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाए गए

टायलर डकवर्थ अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाए गए थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार, 11 अगस्त को सुबह करीब 11.45 के करीब पुलिस उनके घर पहुंची. छत से लगातार पानी टपकने की वजह से पड़ोसी ने पुलिस को शिकायत की और इसके बाद ही पुलिस उनके घर पहुंची. पुलिस जब एक्टर के घर पहुंची तो उस दौरान वो अपने बाथरूम में मृत पाए गए थे. फ़िलहाल अधिकारियों ने अभी तक उनकी मौत को लेकर कोई भी नहीं कहा है और न ही कोई सबूत मिले हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

असल वजह की सूचना के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा. अभी भी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि टायलर की मौत कब हुई थी. परिवार अभी अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा से जुड़ी तैयारियों पर विचार कर रहा है. परिवार ने कहा की कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी. एक्टर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब लोकप्रियता कमाई थी. खास बात यह है कि टायलर रियलिटी टीवी में पहचान बनाने के अलावा वह पेशे से शिक्षक भी थे और मिडिल स्कूल तथा हाई स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाते थे.

इसे भी पढ़ें. ‘भारत एक्सप्रेस’ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम: CMD उपेंद्र राय ने बताया कैसा होना चाहिए सच्चा इंसान

Latest News

Gold Silver Price Today: नवरात्रि के पहले दिन सोने की कीमतों में आई भारी उछाल, चांदी के भाव स्थिर

Gold Silver Price Today: आज से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की...

More Articles Like This