26वें जन्मदिन के एक दिन पहले 25 साल की मिस अर्थ इंडोनेशिया की Heart Attack से मौत, मातम में बदली खुशियां

Must Read

Jakarta: मिस अर्थ इंडोनेशिया 2025 का ख़िताब अपने नाम करने वाली पुत्री एंड्रियानी जुफिचा का महज 25 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर 14 अगस्त को सामने आई, ज़बकि यही दिन उनके लिए बेहद खास होने वाला था क्योंकि वह अपना 26 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली थीं. उनके निधन की घोषणा 14–15 अगस्त को उनके जन्मदिन के अवसर पर की गई, जिस दिन वह 26 वर्ष की होने वाली थीं.

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं

लेकिन जश्न से पहले ही परिवार और चाहने वालों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा और जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं. आधिकारिक तौर पर मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने की आशंका जताई जा रही है. पुत्री एंड्रियानी जुफिचा इंडोनेशिया की मशहूर पेजेंट क्वीन के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी थीं.

मिस अर्थ इंडोनेशिया का ख़िताब अपने नाम किया

खूबसूरती और ग्लैमर के अलावा वह सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय रहती थीं. साल 2025 में उन्होंने मिस अर्थ इंडोनेशिया का ख़िताब अपने नाम किया था. इसके साथ ही वह मिस ग्रैंड इंडोनेशिया 2025 प्रतियोगिता में रनर-अप भी रह चुकी थीं. पेजेंट की ग्लैमरस दुनिया के अलावा पुत्री पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काफी सजग थीं. वह रीसाइक्लिंग, नदियों की सफाई और संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करती थीं.

मौत की वजह अभी तक सामने नहीं

पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें सिर्फ पेजेंट जगत में नहीं बल्कि सामाजिक क्षेत्र में एक खास पहचान दिलाई थी. उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं है और न ही परिवार में से किसी ने अभी तक कोई जानकारी शेयर की है. ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि उन्होंने इतनी कम उम्र में दुनिया को क्यों अलविदा कहा.

इसे भी पढ़ें. UP: पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी, CM योगी किया नमन, कहा- उन्हें हमेशा याद करेगा देश

Latest News

Matsyasana Benefits: घंटों बैठने से कमर-गर्दन में रहता है दर्द? रोज करें मत्स्यासन, जानें फायदे और करने का सही तरीका

Matsyasana Benefits: आज की व्यस्त जीवनशैली में लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करना, लगातार स्क्रीन के सामने...

More Articles Like This