बीरभूमः होटल में लगी भीषण आग, सात लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal: सोमवार की सुबह पश्चिम बंगाल भीषण हादसा हो गया. बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में भयानक आग लग गई. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के झुलसने की भी खबर है. यह जानकारी पुलिस ने दी.

पुलिस के मुताबिक, आग सुबह करीब 5 बजे तारापीठ के मंदिर वाले इलाके में स्थित चार मंजिला होटल की पहली मंजिल पर लगी. उस समय होटल में अधिकांश लोग सो रहे थे. आग की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया.

तत्काल घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि आग में पांच लोगों की मौत हुई है. हालांकि, बाद में पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ाकर सात कर दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब मृतकों की संख्या सात हो गई है.

होटल में आग कैसे लगी?
होटल के अधिकारियों का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. कोलकाता की रहने वाली एक महिला आग से बचकर बाहर निकलने में सफल रही. उसने होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरे होटल में धुआं भर गया. सांस लेना मुश्किल हो गया और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी काफी मुश्किल हो गया था.

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा करने के लिए तारापीठ आए थे.

पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This