मुंबई 26/11 धमाके के दोषी हाफिज सईद समेत 6 PAK आतंकियों पर भारत में मुकदमा शुरू, सजा भी देगा कोर्ट

Must Read

New Delhi: भारत में पहली बार हाफिज सईद और लखवी समेत मुंबई में 26/11 हमलों के आरोपी 6 पाकिस्तानी आतंकियों पर उनकी गैर-मौजूदगी में मुकदमा चलेगा. कोर्ट ने इन सभी को 18 अगस्त तक पेश होने का निर्देश दिया है. इनके खिलाफ ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इन आरोपियों में लश्कर-ए-तैयबा का हैंडलर हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी भी शामिल हैं.

गैर-मौजूदगी में ट्रायल की इजाजत

स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने कहा कि BNSS 2023 की धारा 356 भगोड़े अपराधियों के खिलाफ उनकी गैर-मौजूदगी में ट्रायल की इजाजत देती है ताकि न्याय में देरी न हो. 26/11 मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट कर रही है. अदालत ने सईद, लखवी, साजिद मीर, अबू अलकमा, आसिम उर्फ अबू कहफा और मेजर अब्दुर रहमान पाशा के खिलाफ उद्घोषणा जारी की.

हमले की साजिश रचने का आरोप

हाफिज सईद पर 26/11 हमले की साजिश रचने का आरोप है. लखवी, कहफा और अलकामा आतंकवादियों की ट्रेनिंग करवा रहे थे. ये सभी सैयद जबीहुद्दीन उर्फ अबू जुंदाल के साथ कराची में बने कंट्रोल रूम में मौजूद थे. अबू जुंदाल ने ही आंतकियों को हिंदी और स्थानीय भाषाएं सिखाई थीं. पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने कहा कि हमारे पास उन भगोड़े आतंकवादियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और देश के कानून के मुताबिक उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

जल्द ट्रायल के लिए लिखा पत्र 

BNSS की धारा 356 का इस्तेमाल कर आंतकियों को सजा दिलाई जा सकती है, इसके लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को जल्द ट्रायल के लिए पत्र लिखा है. उज्ज्वल निकम ने बताया कि उन्होंने स्पेशल कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर ट्रायल चलाने का अनुरोध किया है. कोर्ट ने उद्घोषणा जारी कर इन 6 आरोपियों को 18 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. इस उद्घोषणा को इंटरपोल के जरिए प्रकाशित करने के लिए गृह मंत्रालय को भी लिखा गया है.

166 लोगों की हो गई थी मौत 

26-29 नवंबर 2008 को होटल ताज पैलेस, होटल ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, यहूदी सेंटर नरीमन हाउस, कामा अस्पताल, कैफे लियोपोल्ड और दूसरी जगहों पर हमले किए गए थे, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी. इन लोगों में यूके, यूएस और इजरायल के कई नागरिक भी शामिल थे. सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मार गिराया था और एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था. कहा जाता है कि जुंदाल, लखवी, अलकामा और कहफा कंट्रोल रूम में बैठकर टीवी पर ऑपरेशन देख रहे थे.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली AIIMS में हुई स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की एंजियोप्लास्टी, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This