रातभर काम, बस एक घंटे आराम! Nasdaq में अब 23 घंटे होगा शेयरों का लेनदेन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nasdaq Trading Time: अमेरिकी बाजार में नैस्डैक (Nasdaq) अपने ट्रेडिंग का समय बढ़ाकर करीब 23 घंटे करने की योजना बना रहा है. यदि ऐसा हुआ तो हफ्ते के पांचों वर्किंग डेज 23 घंटे ट्रेडिंग होगी. इसे लेकर नैस्डेक ने कहा है कि वह US इक्विटीज की बढ़ती ग्लोबल मांग को पूरा करना चाहता है. वहीं, एक्सचेंज ने कहा कि इस बढ़े हुए शेड्यूल में मौजूदा ‘एक्सटेंडेड-आवर’ सेशन के साथ रात 9 बजे से सुबह 4 बजे (ET) तक एक नया ‘ओवरनाइट ट्रेडिंग सेशन’ भी जोड़ा जाएगा.

कब से कब तक होगी ट्रेडिंग, ब्रेक कब? 

वहीं, प्रस्तावित शेड्यूल के तहत, रविवार रात 9 बजे से शुक्रवार रात 8 बजे तक ट्रेडिंग हो सकेगी, जिसमें हर रोज रात 8 बजे से 9 बजे (ET) के बीच एक घंटे का ब्रेक होगा, जो इसलिए भी जरूरी होगा कि प्रोसेसिंग और अगले ट्रेडिंग दिन में बदलाव की प्रक्रिया पूरी की जा सके. नैस्डैक का रेगुलर सेशन (सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे ET) वैसा ही रहेगा और बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कीमतों का निर्धारण करता रहेगा.

ओवरनाइट सेशन कब से शुरू होने की उम्‍मीद?

इसके अलावा, नया ओवरनाइट सेशन भी अभी 6 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि इसके लॉन्च के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की मंजूरी और सिक्योरिटीज इन्फॉर्मेशन प्रोसेसर की तैयारी जरूरी होगी. वहीं, नैस्डैक के मौजूदा ट्रेडिंग समय (सुबह 4 बजे से रात 8 बजे ET) में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

थोड़ा तकनीकी पेच भी समझ लीजिए 

इस विस्तार के लिए मार्केट पार्टिसिपेंट्स को रात 9 बजे से सुबह 4 बजे वाले सेशन के दौरान ऑर्डर डालने के लिए नए पोर्ट्स लेने होंगे. वहीं, कई तरह के ऑर्डर, जैसे मार्केट ऑर्डर और अलग-अलग ओपनिंग और क्लोजिंग ऑर्डर, रात के समय उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में ओवरनाइट सेशन के दौरान डाले गए जो ऑर्डर सुबह 4 बजे तक पूरे नहीं हो पाएंगे, उन्हें कैंसिल कर दिया जाएगा और अगले सेशन के शुरू होने पर उन्हें दोबारा डाला जा सकेगा.

 

Latest News

12 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी. जानें द्वितीया तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और पूजा मंत्र की पूरी जानकारी.

More Articles Like This