Sugar Price Hike: 20 रुपये महंगी हुई चीनी, त्योहारों से पहले बढ़ी आम आदमी की चिंता, जानें ताजा भाव

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sugar Price Hike: त्योहारों का मौसम करीब है और इसी बीच आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ने वाली खबर सामने आई है. रोजमर्रा की जरूरत में शामिल चीनी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी हुई है. 20 अगस्त को चीनी का भाव 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. खास बात यह है कि करीब 20 दिन पहले जो चीनी 45 रुपये किलो बिक रही थी, उसकी कीमत अब बढ़कर 65 रुपये हो गई है.

यानी महज 20 दिनों में चीनी 20 रुपये महंगी हो गई. चीनी के दाम इतनी तेजी से बढ़ने के पीछे की वजह को लेकर व्यापारी और ग्राहक दोनों ही असमंजस में हैं. वहीं, त्योहारों के नजदीक आने के कारण बढ़ी कीमतों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने की चिंता बढ़ गई है.

20 दिनों में 20 रुपये महंगी हुई चीनी

चीनी की कीमत में पिछले कुछ दिनों में लगातार तेजी देखने को मिली है. करीब 20 दिन पहले तक चीनी 45 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही थी, लेकिन अब इसका भाव 65 रुपये किलो पहुंच गया है. यानी इतने कम समय में ही चीनी की कीमत में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है. 20 अगस्त को चीनी 65 रुपये किलो बिक रही है. कीमतों में इस अचानक आई तेजी को लेकर ग्राहकों के बीच भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

मिठाइयों से लेकर रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा असर

चीनी महंगी होने का सीधा असर उन सभी चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है, जिनमें इसका इस्तेमाल होता है. त्योहारों का मौसम नजदीक होने की वजह से इसका असर मिठाइयों पर भी पड़ने की संभावना है. रक्षाबंधन भी करीब है और ऐसे समय में चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. घरों में भी इसका असर देखने को मिलेगा. मेहमानों के लिए चाय बनाने से लेकर बच्चों के लिए रोजाना बनने वाली मीठी चीजों तक, चीनी का बढ़ा हुआ भाव घरेलू बजट पर असर डाल सकता है. इसके अलावा मिठाई, बेकरी, बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक्स से जुड़े कारोबार पर भी बढ़ी कीमतों का असर पड़ने की संभावना है.

सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लगाई लिमिट

चीनी की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी के बीच सरकार ने भी स्टॉक को लेकर अहम फैसला लिया है. नए नियम के तहत व्यापारियों और कंपनियों के पास चीनी का स्टॉक रखने की सीमा कम कर दी गई है. पहले व्यापारी और कंपनियां करीब 30 दिनों तक का चीनी स्टॉक रख सकती थीं, लेकिन अब उन्हें सिर्फ 15 दिनों का स्टॉक रखने की अनुमति होगी. यह नियम 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा. ऐसे में त्योहारों के दौरान चीनी की कीमतों और उपलब्धता पर लोगों की नजर बनी रहेगी.

Latest News

SIM Card Rule: एक नाम पर 9 से ज्यादा SIM रखे तो नहीं मिलेगा नया कनेक्शन, 24 अगस्त से बदल जाएगा नियम

SIM Card Rule: 24 अगस्त से निर्धारित सीमा तक सिम कार्ड रखने वाले लोगों को नया कनेक्शन नहीं मिलेगा. जानें सामान्य राज्यों और असम, जम्मू-कश्मीर व उत्तर-पूर्वी राज्यों में SIM की तय सीमा.

More Articles Like This