सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sawan Last Somwar: आज सावन का आखिरी सोमवार है. सावन के आखिरी सोमवार के दिन देश भर के शिवालयों में भारी भीड़ देखने को मिली है. देश भर में भक्त शिव मंदिरों का रुख किए नजर आ रहे हैं. इस बीच वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक की तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें भारी संख्या में शिवभक्त अपने आराध्य का दर्शन करने पहुंचे हैं. यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में तड़के सुबह से ही शिवभक्त लंबी कतार लगाए दिखे. शिव भक्तों में से कोई भगवान शिव पर बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर रहा है तो कोई भगवान भोलेनाथ को दूध अर्पित कर रहा है. सावन के आखिरी सोमवार के दिन संगम में लगभग सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. चारों ओर हर हर महादेव और बम बम की गूंज सुनाई दे रही है.

काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार

आज, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ है. मंदिर के बाहर और अंदर, लंबी कतारें देखी जा सकती हैं. श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक है कि मंदिर प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.  श्रद्धालुओं की कतारें 2 किलोमीटर से भी अधिक लंबी हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है और दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की है. हालांकि, भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है और वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उत्साहित हैं.

मनकामेश्वर में भक्तों की भारी भीड़ Sawan Last Somwar

प्रयागराज के सभी शिवालयों में भक्तों की सुरक्षा को लेकर तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं. इस बीच मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी संख्या देखने को मिल रही है. हर कोई आज के दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है.

ओंकारेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

श्रावण मास के अंतिम सोमवार का सबसे बड़ा नजारा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में देखने को मिला. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक और चतुर्थ ज्योतिर्लिंग माने जाने वाले ओंकारेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े. भक्तों की यह आस्था सुबह तड़के ही नजर आने लगी. सुबह 4 बजे ही मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. 5 बजे भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें भाग लेने के लिए श्रद्धालु रात से ही कतारों में खड़े नजर आए. मंदिर पहुंचने से पहले भक्तों ने पवित्र नर्मदा नदी में स्नान किया. पूरा मंदिर परिसर ‘बोल बम’, ‘जय ओंकार’, और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा.

सोमवार पर शिव अराधना का अलग महत्व

श्रावण माह में भगवान शिव की पूजा विशेष रुप से की जाती है. शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है. ऐसी मान्यता है कि सावन के पूरे महीने में भगवान शिव सभी शिवालयों में अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान रहते हैं. कहा जाता है कि सावन के सोमवार के दिन अगर सच्चे मन से भगवान शंकर की पूजा अराधना मन से की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यही वजह है कि शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें- Kajari Teej 2026: कजरी तीज की तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, यहां जानें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Latest News

Bhaum Pradosh 2026: भौम प्रदोष पर आज जरूर करें ये उपाय, कर्ज और पैसों की तंगी से मिल सकती है राहत

25 अगस्त 2026 को सावन का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. मंगलवार होने के कारण इसे भौम प्रदोष कहा जाता है. जानिए कर्ज, नौकरी, व्यापार और आर्थिक परेशानियों से जुड़े खास उपाय.

More Articles Like This